कमार जनजाति के परिवारों ने लगाया अतिक्रमण का आरोप कलेक्टर से मांगी मदद
धमतरी, : जिला धमतरी के ग्राम डोंगरडुला में कमार जनजाति के आठ परिवारों ने अपनी संरक्षित और वन भूमि पर अतिक्रमण का गंभीर आरोप लगाया है। इन परिवारों ने जिला कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है....
आवेदन के अनुसार, कमार जनजाति के ये परिवार चार-पांच पीढ़ियों से डोंगरडुला में निवासरत हैं। आरोप है कि इनके घरों से लगी संरक्षित और वन भूमि पर अतिक्रमण किया है
वही अतिक्रमण कारी जेसीबी मशीन से मेड़ तोड़कर जमीन को कृषि उपयोग में लेने का आरोप है। इससे कमार परिवारों के मकानों को नुकसान का खतरा पैदा हो गया है।
आवेदन में कहा गया है कि ग्राम विकास समिति ने दोनों पक्षों को समझाइश दी थी कि वे अपनी-अपनी सीमा में रहकर कृषि कार्य करें, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। कमार समुदाय का आरोप है कि उन्हें जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं और झगड़ा-फसाद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, अतिक्रमण करने वालों ने तहसीलदार नगरी में कमार समुदाय पर ही उनकी निजी जमीन पर कब्जा करने का झूठा आरोप लगाया है।
कमार समुदाय ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और अतिक्रमित संरक्षित व वन भूमि को मुक्त कराया जाए।

















