फेमस यूट्यूबर वंशिका हापुड़ नगर कोतवाली पहुंचीं परिवारिक विवाद पर दी सफाई
आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की फेमस यूट्यूबर वंशिका कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वह उनके परिवार का निजी विषय है।

जो भी उनके और उनके परिवार में हुआ वह उसे जल्द ही सुलझा लेंगी। इस दौरान पुलिस ने वंशिका की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की और दोनों पक्षों से जरूरी सवाल जवाब भी किए। वंशिका ने कहा कि उनके बारे में नेगेटिविटी ना फैलाएं।हापुड़ में पिछले कुछ दिनों में वंशिका से जुड़ी दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो में उनकी मां के साथ काफी कहासुनी हो रही है तो दूसरी वीडियो में उनके पिता के साथ कहासुनी हुई है।

















