किड्स कैंपस स्कूल हल्दीबाड़ी में फैंसी ड्रेस एवं वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न
आप को बता दे कि प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी किड्स कैंपस विद्यालय हल्दी बाड़ी में वार्षिक उत्सव एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व महापौर के डमरु रेड्डी जी, पार्षद पूर्वा स्थापक जी एवं निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं श्री नरेंद्र जी , रचना जैन जी, अंतर दत्ता जी, का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में

मुख्य रूप से स्वागत नृत्य भारत के राज्यों के परिधानों से सुसज्जित बच्चों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र का प्रदर्शन उनके कला संस्कृति का प्रदर्शन साथ ही साथ भगवान श्री राम माता सीता भक्त हनुमान राजा भरत साथ ही साथ देश के वीर जवान छत्तीसगढ़ के वीर सेनानी एवं अन्य सभी तरह के प्रदर्शन बच्चों के द्वारा दी गई । जिस से दर्शक आनंदित हो उठे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्राचार्य माधुरी सिंह जी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पोलाई जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान था।

विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम होना हमारे लिए बेहद गौरव का विषय है विद्यालय परिवार आने वाले सभी कार्यक्रम को इसी हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाएगा ।।

















