नाबालिग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मोटर सायकल से अपहृत कर बलात्कार करने वाले आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार
नाबालिग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मोटर सायकल से अपहृत कर बलात्कार करने वाले आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार*
घटना में शामिल बालक को भी किया गया निरूद्ध*
*घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया*
*महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में कोण्डागांव पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार त्वरित व कड़ी कार्यवाही*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17.02.2025 को प्रार्थिया शादी घर में भी तभी रात्रि 09.00 बजे लगभग नाबालिक बालक द्वारा प्रार्थिया को दबाव डाल कर शादी घर से बाहर ले गया। वहाँ पर पहले से ही मोटर सायकल लेकर गुडेश्वर मरकाम खड़ा दोनों लोग एक साथ स्कूल में ही पढ़ते थे। दोनों को अच्छे जानते पहचानते थे। जो चल बात करना है कहकर नाबालिक बालक और गुडेश्वर प्रार्थिया को जबरन मोटर सायकल में बैठाकर नाबालिक बालक के घर के पीछे खेत में बने लाड़ी में ले गये और नाबालिक बालक गाडी लेकर वापस आ गया। गुडेश्वर मरकाम प्रार्थिया को नाबालिक जानते हुये धमकी देकर जबरदस्ती प्रार्थिया के मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बना कर बलात्कार किया है। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी गुडेश्वर मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी (रांधना) व घटना में शामिल बालक को पूछताछ करने पर घटना को जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार / निरूद्ध कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

















