फरसगांव पुलिस द्वारा अलग अलग दो चोरी के आरोपी को किया चंद घंटे में गिरफ्तार

फरसगांव पुलिस द्वारा अलग अलग दो चोरी के आरोपी को किया चंद घंटे में गिरफ्तार

24-Jun-2025    6:36:22 pm    85    सावन कुमार- संपादक

*आरोपी के कब्जे से चोरी के दो नग मोटर सायकल एक नग स्कुटी और एक एच एफ डीलक्स मोटर सायकल कीमती 1,50,000 रूपये को किया बरामद*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुरहा राम चौहान निवासी  रांधना थाना फरसगांव ने दिनांक 23.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के अपने घर के चारों तरफ ईंट का दिवाल घेरा बनवाया है और घर में गाड़ी रखने के लिए सेड बनवाया है कि दिनांक 22.06.2025 के रात को अपने स्कुटी क्रमांक सी.जी. 27 एल. 1464 को लॉक करके रखा था। सुबह प्रार्थी उठ कर देखा तो प्रार्थी के स्कुटी वहाँ नही था। स्कुटी को आस पास खोजबीन किया नही मिला कोई अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के स्कुटी को घर के बाऊंड्री अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है।
जिसकी कीमत 75000 रूपये है। कि प्रार्थी के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव  वाय अक्षय कुमार के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी  कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव के नेतृत्व में विशेष टीम बना कर आरोपी जलधर मरकाम निवासी चनार  थाना नरहपुर जिला कांकेर छ.ग. को पुछताछ करने पर बताया कि पंद्रह दिन पूर्व ग्राम बहीगांव से भी एक मोटर सायकल को चोरी कर ले जाना तथा तारगांव रांधना में चोरी करने की नियत से घर में घूसकर आंगन में खड़ी स्कुटी को चोरी कर भाग रहा था बताया चुरा कर ले जाना व बेचने हेतू ग्राहक ढूंढना बताया ! चोरी किया हुआ स्कूटी को बुआ के खेत बाडी में तथा मोटर सायकल  को ग्राम चरकई में छुपा के रखना बताया व चलो चलकर बरामद करा देता हूँ। आरोपी के निशान देही पर चोरी हुई स्कूटी तथा मोटर सायकल को बरामद किया गया है। आरोपी जलधर मरकाम को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।