किसानों ने अपने एक सूत्रीय मांगों को लेकर किया हाइवे जाम

किसानों ने अपने एक सूत्रीय मांगों को लेकर किया हाइवे जाम

05-Mar-2022    2:54:52 pm    115    Sawankumar

कवर्धा.भोरमदेव शक्कर कारखाना के सामने किसानों ने  कवर्धा बिलासपुर नेशनल हाईवे में सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करके  चक्का जाम कर दिया है जिससे  गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है 
 
 
आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है 
बता दे कि शक्कर कारखाना के कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शक्कर फैक्ट्री में धरना पर बैठे हुए हैं इसी के चलते शक्कर कारखाने का काम आज ठप पड़ा हुआ है गन्ना लेकर आए किसानों के गन्ने तौल नहीं हो पाने के कारण किसानों ने nh30 में अपने ट्रैक्टर को दोनों और खड़ा करके जाम लगा दिया है जिससे  ट्रकों की लंबी कतारें लग गई है वहीं बाइक वालों को जाने की सुविधा किसानों की ओर से दिया जा रहा है लेकिन बड़ी गाड़ियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है वहीं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है बता दें कि पुलिस चौकी प्रभारी थाना प्रभारी बोड़ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगदीश पुरी सहित तमाम अधिकारी मौजूद है वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है।