1000 करोड़ के ‘कैश गेम’ में बाप-बेटे का नाम! आज कोर्ट में खुलेगा बड़ा राज?

1000 करोड़ के ‘कैश गेम’ में बाप-बेटे का नाम! आज कोर्ट में खुलेगा बड़ा राज?

23-Aug-2025    12:06:51 pm    34    Anita nishad

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हड़कंप मचाने वाला शराब घोटाला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED कस्टडी की मियाद खत्म होने के बाद यह पेशी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि अब खुल सकते हैं 1000 करोड़ के 'कैश फ्लो' के सबसे बड़े राज!

 आरोप क्या हैं?

ED के अनुसार, दुर्ग-भिलाई के शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने पूछताछ में बड़ा दावा किया है—

“मैंने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ रुपए से ज़्यादा की रकम को हैंडल किया...।”

इस रकम का इस्तेमाल कैश में ट्रांसफर करने और अलग-अलग नामों से इन्वेस्टमेंट करने के लिए किया गया।
पप्पू बंसल ने माना कि उसे सिर्फ 3 महीने में 136 करोड़ रुपए की कमाई हुई।

 कहां गया घोटाले का पैसा?

ED की जांच बताती है कि यह पैसा चैतन्य बघेल की रियल एस्टेट कंपनी 'बघेल डेवलपर्स' के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया गया।

  • अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापे

  • रिकॉर्ड में हेरफेर

  • ठेकेदार को 4.2 करोड़ का कैश पेमेंट बिना रिकॉर्ड

  • खर्च 13-15 करोड़, दिखाया गया सिर्फ 7.14 करोड़!

 क्या आज सामने आएंगे और नाम?

आज की पेशी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। क्या ED कोर्ट से और रिमांड मांगेगी? या फिर चैतन्य से पूछताछ के बाद सामने आएंगे इस घोटाले में और बड़े चेहरे?