फिल्मी स्टाइल एनकाउंटर! ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा… भागने के चक्कर में हुई खौफनाक कोशिश

फिल्मी स्टाइल एनकाउंटर! ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा… भागने के चक्कर में हुई खौफनाक कोशिश

06-Sep-2025    6:28:32 pm    9    Anita nishad

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। कार्रवाई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रही। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर स्कॉर्पियो से आ रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि जाबांजी दिखाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

???? पुलिस की फिल्मी प्लानिंग

शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि डीजल चोर गिरोह बड़ी खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाई और ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ता जाम कर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की।
सुबह करीब 4:40 बजे जैसे ही सफेद स्कॉर्पियो मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ाकर भागने और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी। लेकिन पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए स्कॉर्पियो को रोक लिया।

???? गिरफ्तारी और बरामदगी

गाड़ी में बैठे चार आरोपी खिड़की तोड़कर भागने लगे, जिनमें से दो को मौके पर पकड़ लिया गया, बाद में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस तरह कुल 3 आरोपी गिरफ्तार हुए।
पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो, 1280 लीटर चोरी का डीजल, ताला तोड़ने के औजार और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।

???? फरार आरोपी

हालांकि गिरोह के 2 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।