पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 चाँपा जिले में हुए कंपटीशन में आरती खडाकवंशी ने हाईएस्ट वेट से डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस में बनाया प्रथम स्थान

पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 चाँपा जिले में हुए कंपटीशन में आरती खडाकवंशी ने हाईएस्ट वेट से डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस में बनाया प्रथम स्थान

22-Aug-2022    10:26:17 pm    82    Ibtesam Deshmukh

आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के गांधी भवन में आयोजित एन.एफ जिम के द्वारा आयोजित  पांच राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग आई.पी.एफ, नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का दो दिवसीय आयोजन हुआ इसमें सब जूनियर, सीनियर, मास्टर, पुरुष और महिलाओं के बीच ,ओपन बेंच प्रेस एंड डेड लिफ्ट प्रतियोगिता हुई इसमें उपस्थित रहे इंटरनेशनल पावर लिफ्टर सत्य प्रकाश मसीह:

 
इंडियन प्रेसिडेंट (आईपीएफ), हेमो श्री तेजा साह, सी.जी.  सचिव (आईपीएफ) राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर राहूल सारथी, निसार अहमद उर्फ( राजू ) अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर के फेडरेशन से खेली कोरिया जिला पोड़ी कॉम्प्लेक्स की रहने वाली आरती खड़कवंशी ने डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस में अपना प्रथम स्थान बनाया आरती खड़क वंशी इससे पहले भी राज्य एवं स्माभग स्तरीय लेबल में खेल चुकी है वह खेल के साथ साथ एसईसीएल चिरमिरी में क्लर्क ग्रेड 2 के स्थान पर कार्यरत है। साथ ही एक सफल हाउसवाइफ भी हैं। इसके बावजूद वह अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर अपने खेल में समय देती है। उनका सपना नेशनल लेवल पर खेलना है जिससे वह अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सके।

एक महिला के लिए घर से निकल पाना ही बहुत मुश्किल होता है लेकिन आरती ने केवल अपने सर्विस में ही नही बल्कि पावरलिफ्टिंग के छेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बना कर अपने परिवार वालो का नाम रौशन किया है। जिससे आज उनके परिवार के सदस्य उनपर गर्व महसूस करते है।