पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का चाँपा जिले में हुआ आयोजन...
चांपा जिले में आयोजित पांच राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का दो दिवसीय आयोजन हुआ जिसमें सब जूनियर, सीनियर, मास्टर, पुरुष और महिलाओं के बीच ,ओपन बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता हुई इसमें उपस्थित रहे इंटरनेशनल पावर लिफ्टर सत्य प्रकाश मसीह:
इंडियन प्रेसिडेंट (आईपीएफ), छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी हेमो श्री तेजा साहू , सी.जी. कोसा अध्यक्ष हरिनाथ (आईपीएफ) राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर राहूल सारथी, निसार अहमद उर्फ( राजू ) उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर के फेडरेशन के अंतर्गत खेल में भाग लिया।
बताते चले कोरिया जिला के फेडरेशन आई पी एफ के सचिव रवि कुमार के मार्गदर्शन में पावरलिफ्टिंग में कोरिया जिले के सभी प्रतिभागियों ने चापा में स्टेट लेवल कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही सभी ऑफिकल एवम प्रतिभागियों ने जमकर अपना प्रदर्शन दिखाया। जिसमे इनका सिलेक्शन चेन्नई में होने वाले नेशनल लेवल में हुआ है। वही प्रतिभागी सब जूनियर मयंक विश्वकर्मा,प्रद्युमन,जूनियर मे पिंटू मालिक,दिवस प्रसाद,सीनियर में रवि कुमार, मास्टर 1की खिलाड़ी आरती खडाकवंशी और मास्टर 2 की खिलाड़ी संजीदा खातून ने अपना स्थान बनाया।

















