प्री इंजीनियरिंग तथा प्री मेडिकल प्रवेश परिक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से 26 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

प्री इंजीनियरिंग तथा प्री मेडिकल प्रवेश परिक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से 26 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

03-Aug-2022    6:20:35 pm    76    Sawankumar

कोरिया/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री डी.डी. तिग्गा ने बताया कि आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग  द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, 100 अभ्यर्थी ( 64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति ) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 26 अगस्त 2022 सायं 05रू00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईड 
www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है तथा परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम, आदि की सूचना भी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईड से प्राप्त कर सकते हैं