जिला में नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
कोरिया - समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि 26 जून 2021 अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो वाहनों पर नशामुक्ति से संबंधित बैनर एवं स्लोगन लगाया जाकर पम्पलेट वितरण के साथ कलेक्टर के द्वारा हरी झंडी दिखायी जाकर जिला में नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को रवाना किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूध्द व्यापक स्तर पर जनमत विकसित करने के लिए जिले के अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित कर एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

















