देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी के ग्रामीणों द्वारा तालाब अतिक्रमण के मामले में वन विभाग पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
कोरिया/ छत्तीसगढ़
कोरिया जिले के देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी में वन विभाग समिति द्वारा सन् 2003 में बनी तालाब में विगत 2 वर्षों से ही गांव के ग्रामीण के द्वारा अतिक्रमण का मामला आया सामने

आपको बता दें की ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सुनारी में वन विभाग समिति द्वारा 2003 में ग्रामीणों एवं पशुओं के जल आपूर्ति के लिए तालाब का निर्माण कराया गया था जिस पर गांव के ही ग्रामीण देव नंदन यादव के पुत्र विरेंद्र विक्रम यादव के द्वारा तालाब में अतिक्रमण कर खेत बनाने का कार्य विगत दो वर्षों से किया जा रहा है। जिस पर गांव के अन्य ग्रामीणों द्वारा विरोध कर कलेक्टर एवं वन विभाग को ज्ञापन सौंपा गया जिस पर आज तक अतिक्रमण कर्ता के ऊपर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया गया।जिससे गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर पवन रुपलिहा द्वारा रिश्वत लिया गया जिसके कारण वन विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। और इस कारण धीरे धीरे अतिक्रमणकर्ता का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लगभग एक एकड़ के आस-पास तालाब को घेर लिया है।गर्मियों में ग्रामीणों एवं जानवरों के जलापूर्ति का एक मात्र साधन है।

एसडीओ के द्वारा दिया गया निष्पक्ष जांच का आदेश
हमारी टीम के द्वारा S.D.O. से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हड़ताल होने के कारण हमारे द्वारा कार्यवाही करने में विलंब होने से गांव के ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए जा रहा है जल्दी इस पर पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही की जाएगी,SDO मैडम के द्वारा कब्जा धारी से सम्पूर्ण कागजात जमा करने को कहा है मैडम का कहना है कब्जा धारी द्वारा कागजात जमा नही करने के कारण कार्यवाही मे बिलम्ब हो रही हैं अधिकारियो का कहना है कि जांच टीम गठित कर दी गई हैं कर्मचारी का हडताल होने के कारण जांच में विलंब हो रही हैं हड़ताल समाप्त होते ही जांच टीम स्थल पर पहुँच कर मुआयना करेगी एवं निस्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाएगी









-Banner.jpg)








