वन मंत्री केदार कश्यप ने दी शहादत को सलामी, कहा– वन शहीदों का बलिदान हमें पर्यावरण संरक्षण की राह दिखाता है
रायपुर, 11 सितम्बर 2025।
राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन आज भावनाओं से भर उठा, जब वन मंत्री केदार कश्यप ने 21वें राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन वीरों को नमन किया, जिन्होंने जंगलों, वन्य जीवों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।
वन मंत्री ने कहा—“यह दिन सिर्फ याद करने का नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी को समझने का भी है। वन शहीदों की शहादत हमें याद दिलाती है कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, वन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वनकर्मी शामिल हुए।
???? संदेश साफ था—प्रकृति के प्रहरी कभी भुलाए नहीं जा सकते। उनका बलिदान ही हरियाली और जीवन की सांसों को जिंदा रखे हुए है।

















