वन परिक्षेत्र केल्हारी डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता... वन विभाग का निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट...*

वन परिक्षेत्र केल्हारी डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता... वन विभाग का निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट...*

05-Jan-2023    5:57:02 pm    169    Sawankumar

 एमसीबी /छत्तीसगढ़





वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केल्हारी में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता की खबरें इन दिनों अखबार के सुर्खियों में नज़र आ रही हैं, जिस पर केल्हारी के रेंजर राम सागर कुर्रे द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है, कहीं ना कहीं रेंजर द्वारा इन खबरों को नज़रंदाज़ करने के रवैए से वन परिक्षेत्र केल्हारी में लंबे समय से हो रहे भ्रष्टाचार का अनुमान लगाया जा सकता है।

मामला है केल्हारी वन परिक्षेत्र में चल रहे डब्ल्यू.बी.एम. रोड निर्माण का जो कि डिहुली से कैलाशपुर के बीच करीबन दो किलोमीटर तक का सड़क निर्माण कार्य वन विभाग द्वारा कराया जाना था, मगर भ्रष्टाचार में लिप्त वन परिक्षेत्र केल्हारी के रेंजर द्वारा बंदरबांट करते हुए डब्ल्यू.बी.एम. सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई।

इस सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के साथ ही साथ मनमौजी ढंग से इस निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया, जहां सड़क किनारे ही उसी मिट्टी को खोद कर वहीं किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है, जब हमने ग्रामीणो रह वासियों से पूछताछ करने की कोशिश की तो उनके द्वारा बताया गया की वन विभाग द्वारा ऐसे कितने निर्माण कार्य किए गए हैं जो रोड बनाने के नाम से बगल का मिट्टी खोदकर पत्थर तोड़ कर बिछा दिया जाता है और शासन के पैसे का दुरुपयोग करके बंदरबांट किया जाता है  वन के उच्च अधिकारी और ठेकेदारों द्वारा लीपापोती कर दिया जाता है ऐसे लीपापोती शासन के कई योजना के तहत राशि वन विभाग को मिलने वाली ऐसे कई निर्माण कार्य हैं जो वन के नीचे अधिकारी से लेकर  उच्च अधिकारी तक कमीशन खाकर भ्रष्टाचार के  भेंट चढ़ा दिए जाते हैं जिससे ग्रामीणों को केंद्र से लेकर राज्य शासन की जितनी भी योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाता है I