डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरिमिरी मे सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थी परिषद का गठन
दिनांक 30 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरिमिरी के सभागार में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामनयन गुप्ता, थाना प्रभारी, चिरिमिरी थाना थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. पांडे ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गान गाया गया। इसके पश्चात पहलगाम हमले पर आधारित एक लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर वहाँ उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित छात्र कैबिनेट के हेड बॉय श्रेयांश सिंह, हेड गर्ल समृद्धि चावला, डिप्टी हेड बॉय वेदांश

पंडा, डिप्टी हेड गर्ल अनन्या सिंह एवं अन्य सभी सदस्यों को शैसे एवं सभी हाउस मास्टर को हाउस फ्लैग प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्य अनुशासन में रहते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तथा सभी विद्यार्थी इन्ही गुणों को अपनाकर भविष्य में एक आदर्श नागरिक के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत होंगे।










-Banner.jpg)







