18वीं वाहिनी का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाओं का सम्मान
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, चांदपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय राइजिंग कार्निवाल के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और जवानों व उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार तथा विंग कमांडर श्री विवेक साहू उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कमांडिंग ऑफिसर श्री संजय शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने वाहिनी की उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप मनेन्द्रगढ़’ और एसडीओएम मनेन्द्रगढ़ श्री लिंगराज ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जवानों और उनके परिवारों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया।

मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार झा ने अपने उद्बोधन में 18वीं वाहिनी द्वारा नक्सल उन्मूलन में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सम्मान का प्रतीक बना, जिसमें जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना









-Banner.jpg)








