करंट की चपेट में आये एक ही परिवार के चार सदस्य...

करंट की चपेट में आये एक ही परिवार के चार सदस्य...

26-Jun-2021    10:10:55 pm    46    Sawankumar

 बेमेतरा 
पूरा मामला बेमेतरा जिले के ग्राम करचुवा का है। परिजनों ने बताया कि महिला घर के आँगन में कपड़े सूखा रही थी। उसी दरमियान सर्विस वायर जो बिजली खम्बे से मीटर तक गया है। ठीक उसके नीचे कपड़े सुखाने के लिए तार लगा हुआ है। जिस पर महिला रोज की तरह कपड़ा सूखा रही थी, वही सर्विस वायर के तार में कपड़ा स्पर्श कर गया। जिससे महिला करेंट की चपेट में आ गई। वही साथ खड़ी 7 व 9 वर्षीय बच्ची भी चपेट में आ गई। सोर गुल से घर अंदर 18 वर्षीय युवक ने तीनो को धक्का दिया। युवक के धक्के से उसकी माँ और दो छोटी बहने दूर छिटक गए। लेकिन युवक करंट की चपेट में आ गया और पूरी तरह से झुलस गया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों ने इलाज के लिए घायलो को जिला अस्पताल भिजवाये है। जहाँ माँ, बेटी का इलाज चल रहा है। मृतक युवक के शव का पुलिस ने पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाये है।