थाना चिंतागुफा क्षेत्र में सक्रिय 01 लाख ईनामी सहित 04 नक्सलियों द्वारा किया आत्मसमर्पण
सुकमा /सभी आत्मसमर्पित नक्सली वितग् 04-05 वर्षो से नक्सली संगठन में थे कार्यरत्। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के निर्देशन तथा प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा, रजत नाग, उप पलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, गिरिजाशंकर साव के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति" के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर, नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली क्रमशः 01. करत सुक्का (डीएकेएमएस अध्यक्ष 01 लाख ईनामी छ०ग० शासन द्वारा ), 02 माड़वी कामा डीएकेएमएस सदस्य, 03. कवासी पाण्डु (जनमिलिशिया सदस्य 04. माड़वी माड़का जनमिलिशिया सदस्य, सभी निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र के द्वारा आज नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में श्री रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है।










-Banner.jpg)







