टॉवर गिरने से चार मजदूरों की मौत दो घायल

टॉवर गिरने से चार मजदूरों की मौत दो घायल

06-Feb-2022    10:37:24 am    154    Sawankumar

रायगढ़ खरसिया नेशनल हाइवे पर टॉवर शिफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा घटित हो गया।। तार डिस्मेंटल करने के दौरान भरभराकर कर नीचे गिरे टॉवर में इंजीनियर समेत आधा दर्जन मजदूर चपेट में आ गए। दिल दहला देने वाले हादसे में जंहा मौके पर ही तीन की मौत हो गई तो वही इलाज के दौरान एक और मजदूर की अस्पताल में हो गई। जबकि दो कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि इंजीनियर की हालत बेहतर है,लेकिन नाजुक हालत में मजदूर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मरने वाले सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग जिले से थे। सभी शारदा कंट्रक्शन ठेका कंपनी में कार्य करने आए थे।

सेंदरीपाली के समीप नेशनल हाइवे पर टॉवर शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। शिफ्टिंग की जवाबदारी पॉवर ग्रिड ने ठेका कंपनी को दी थी।।तार डिस्मेंटल के लिए चार मजदूरों की टीम टॉवर पर चढ़ी थी। तार को टॉवर से जैसे ही अलग किया गया,ठीक वैसे ही एक साइड झुकाव बढ़ गया। यंहा बताना जरूरी होगा कि  लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे को रोकने पिछले कुछ महीनों से युद्ध स्तर पर टॉवर शिफ्टिंग का कार्य जारी था। यही वजह थी कि जल्द से जल्द कार्य निपटाने के फेर में ठेका कम्पनी बगैर सुरक्षा के ही मजदूरों से काम ले रही थी। फलस्वरूप इसकी पाणिनीति के रूप में एक बड़ा हादसा सामने आया।