नौकरी लगाने के नाम पर 13 लाख 50 हजार की ठगी.. इस प्रकार लोगों को बनाता था अपना शिकार..
रायगढ़। डीजे में एंकरिंग, यूट्यूबर और मिमिक्री कर आवाज को बनाया था ठगी का हथियार। आरोपी करन दास मानिकपुरी रायगढ़ की महिला से 15 लाख ,50 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी से एक हुंडई कार, एक बाइक, 5 मोबाइल और 13 सिम बरामद की गई है। आरोपी अलग-अलग तीन व्यक्तियों की आवाज में बात कर महिला और उसकी बेटी को करता था गुमराह।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायन और कार्यक्रम में एंकरिंग करने वाली महिला के साथ हुई 13 लाख 50 हजार की ठगी। घटना 8 अप्रैल 2023 की है। थाना जूटमिल में पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायन और विभिन्न कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य करती थी इसी दौरान उसकी जान पहचान करन दास महंत से हुई थी।
पुलिस की टीम आरोपी करन दास महंत के पीछे लगी थी, आरोपी को उसके बेटी के घर में छिपे होने की पुख्ता जानकारी पर रेड कर ग्राम खिसोरा, जिला जांजगीर में पकड़ा गया और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। आरोपी करन दास महंत का चौंकाने वाला खुलासा किया,
आरोपी करनदास महंत ने महिला, उसकी सहेली सुषमा और महिला के परिचित से अलग-अलग समय पर नगद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से नौकरी के नाम से करीब 13 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त करना कबूल किया है। आरोपी करन दास उम्र 43 साल निवासी ग्राम टांटा बिलासपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने ठगी के रूपयों से एक हुडई कार, एक बाइक और 08 मोबाइल खरीदना बताया और बाकी रूपये जुए और सट्टे की लत और ऐशो आराम में सारे रकम खर्च करना बताया है।

















