फिजिकल एवं रिटर्न एग्जाम का दिया जाएगा निशुल्क कोचिंग/प्रशिक्षण
रिपोर्टर - प्रहलाद साहू
कबीरधाम पुलिस के द्वारा आम असहाय वनांचल के निर्धन छात्र छात्राओं एवं जिले के उन बेरोजगार अभ्यर्थिय जो पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती, बी.एस.एफ. एवं अन्य फोर्स में भर्ती होने की इच्छा रखते हैं।
बता दें कि :- ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्णता शारीरिक प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा का निशुल्क तैयारी हेतु प्रशिक्षण देकर फोर्स विभाग में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित कर देश सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने कबीरधाम जिले में पुलिस के द्वारा फोर्स अकैडमी कोचिंग क्लास के माध्यम से विगत कई वर्षों से छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दीया जा रहा है।
कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी संक्रमण के दौर में शासन प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार महामारी की रोकथाम हेतु बंद किया गया था। जिसका फिर से नए गाइडलाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में ओपनिंग किया गया है।

















