भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु निःशुल्क मॉक टेस्ट 24 को

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु निःशुल्क मॉक टेस्ट 24 को

24-Feb-2024    1:37:17 pm    207    सावन कुमार- संपादक

बिलासपुर/भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक अपना ऑनलाईन आवेदन किया है उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को किया जाना है। जिले के 254 आवेदकों ने वायु सेना में भर्ती हेतु अपना ऑनलाईन पंजीयन कराया है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निःशुल्क लिखित परीक्षा हेतु तैयारी का आयोजन 17 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक ऑनलाईन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा का कम्प्यूटर आधारित मॉक टेस्ट 24 फरवरी को तीन जगहों पर शासकीय को-पॉलीटेक्निक कोनी बिलासपुर, शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कोनी बिलासपुर एवं मॉडल आईटीआई कोनी बिलासपुर में रखा गया है। वायुसेना अग्निवीर भर्ती में पंजीकृत आवेदक कल दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे जिसके बाद मॉक टेस्ट हेतु संबंधित स्थल में भेजा जावेगा।
अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9685647824, 8962989216 पर संपर्क सकते हैं।