कृषि ब्लॉक कार्यालय खड़गवां के द्वारा निःशुल्क बीज वितरण
एमसीबी (खड़गवां) कृषि में बेहतर उपजाऊ और ज्यादा पैदावार के लिए विभाग हर एक स्तर पर कार्य कर रहा है जहां पर किसी विभाग किसानों को उन्नत किस्म के बीज देकर ज्यादा पैदावार को बढ़ावा दे रहा है वहीं किसान ज्यादा अनाज का पैदावार कर जीवन स्तर को बेहतर बना रहे हैं ऐसे में एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले कृषि ब्लॉक कार्यालय खड़गवां के द्वारा ग्राम पंचायत कटकोना,सालका, देवाडांड, और ग्राम पंचायत मांगोरा के सैकड़ो किसानों को उन्नत किस्म के

अरहर,कोदो रागी , और धान के बीच का निःशुल्क वितरण किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता रामलाल साहू ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे आपको बता दें कि उन्नत किस्म के निशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम में कृषि ब्लॉक अधिकारी नीरज जायसवाल किसी अधिकारी गौरव श्रीवास्तव नीरज पटेल के साथ अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कृषि ब्लॉक अधिकारी ने बताया कि किसानों को उन्नत किस्म के निःशुल्क बीज वितरण कर किसानो के कृषि कार्य में ज्यादा उत्पादन बढ़ाने का कार्य हर एक स्तर पर कृषि विभाग कर रहा है

















