नशे से मुक्ति सुरक्षित सड़कें कोण्डागांव पुलिस की अनूठी पहल स्वस्थ समाज, सुरक्षित सड़कें" कोण्डागांव पुलिस का संकल्प "सुरक्षित भविष्य पुलिस के साथ जनता की भागीदारी नशामुक्त कोण्डागांव"नशे पर प्रहार, सड़कों पर सुरक्षा कोण्डागांव पुलिस की मुहिम
"नशे से मुक्ति, सुरक्षित सड़कें" कोण्डागांव पुलिस की अनूठी पहल "स्वस्थ समाज, सुरक्षित सड़कें" कोण्डागांव पुलिस का संकल्प "सुरक्षित भविष्य पुलिस के साथ जनता की भागीदारी नशामुक्त कोण्डागांव"नशे पर प्रहार, सड़कों पर सुरक्षा" कोण्डागांव पुलिस की मुहिम
कोण्डागांव पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल मार्गदर्शन तथा जिले के कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, और मर्दापाल के अनुविभागीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में दिनांक 12 जून 2025 से 26 जून 2025 तक नशामुक्त भारत और यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में विगत एक पखवाड़े से विशेष जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह अभियान जिले के कोण्डागांव, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। इन अभियानों का उद्देश्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित, और जिम्मेदार समाज की स्थापना करना है।
इसी तारतम्य में नशामुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के समापन दिवस 26 जून 2025 को कोण्डागांव में विधायिका सुश्री लता उसेण्डी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के नेतृत्व में एवं समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, मंदिर समितियों, भूतपूर्व सैनिक संगठन, नशामुक्ति केन्द्र व शहर के समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व जनता के साथ पुलिस के सहयोग से एक वृहद जनजागरूता रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात के प्रति जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
नशे की लत से समाज को मुक्त कराने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कोण्डागांव पुलिस ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अभियान के प्रमुख बिदु निम्नलिखित हैंः
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकताः जिले के 80 से अधिक गाँवों के साप्ताहिक बाजारों, बस स्टैंडों, और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई।
शैक्षिक संस्थानों में गतिविधियाँः जिले के 14 थाना चौकी क्षेत्रों के 50 से अधिक स्कूलों में लगभग 2000 छात्र-छात्राओं को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष सत्रों के माध्यम से नशे से होने वाली बीमारियों और सामाजिक समस्याओं की जानकारी दी गई।
सामुदायिक सहभागिताः समाजसेवी संस्थाओं, मंदिर समितियों, नगरपालिका प्रतिनिधियों, और स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर 60 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में नशामुक्ति के लिए सामुदायिक स्तर पर रणनीतियाँ बनाई गईं।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए कोण्डागांव पुलिस ने व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की। इस अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ निम्नलिखित हैः
सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकताः जिले के 59 से अधिक गाँवों के साप्ताहिक बाजारों, बस स्टैंडों, और चौराहों पर यातायात नियमों जैसे हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, और गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी गई।
शैक्षिक संस्थानों में प्रशिक्षणः 30 से अधिक स्कूलों में 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों और दुर्घटना रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया।
चालकों के साथ संवादः बस चालकों, आटो चालकों, और टैक्सी चालकों के साथ विशेष बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को समझाया गया।
सामुदायिक सहयोगः समाजसेवी संगठनों, स्कूल प्रबंधन, और जिला प्रशासन के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढाने के लिए 64 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कोण्डागांव पुलिस ने सोशल मीडिया मंचों से नशामुक्ति और यातायात जागरूकता के संदेशों को प्रसारित किया।
युवा और महिला सशक्तिकरणः युवाओं और महिलाओं को इन अभियानों का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित कर रैलियों और कार्यशालाओं में उनकी भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।
पोस्टर और बैनर अभियानः जिले के प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों और नशामुक्ति से संबंधित आकर्षक पोस्टर और बैनर लगाए गए।
कोण्डागांव पुलिस जिला वासियों से अपील करती है कि वे नशे से दूर रहें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएँ, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दें, और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आइए, मिलकर एक नशामुक्त और सुरक्षित कोण्डागांव का निर्माण करें। कोण्डागांव पुलिस आपके साथ है, और हम भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखेंगे।

















