दोस्तों ने किशोर की हत्या कर शव दफनाया बोरी में बंद कर पशु बाड़े में छिपाया

दोस्तों ने किशोर की हत्या कर शव दफनाया बोरी में बंद कर पशु बाड़े में छिपाया

08-Apr-2026    12:22:27 pm    64    सावन कुमार- संपादक

माधौगढ़(जालौन) माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को बोरी में बंद कर पशु बाड़े में दफना दिया। 17 वर्षीय कमल प्रताप सिंह, निवासी रुदपुरा गांव, 25 मार्च से लापता था। वह अपने दोस्तों तेज प्रताप और रोहित के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली। इसमें आखिरी बातचीत दोस्तों से होने की पुष्टि हुई। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस रोहित के घर पहुंची, जहां पशु बाड़े में मिट्टी हटाने पर बोरी में बंद शव बरामद हुआ। मौके पर अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे शांत नहीं बैठेंगे