CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

गैजेट्स

ऑफिस लैपटॉप पर चलाया WhatsApp Web  हो सकता है बड़ा साइबर अटैक सरकार की कड़ी चेतावनी जारी

ऑफिस लैपटॉप पर चलाया WhatsApp Web हो सकता है बड़ा साइबर अटैक सरकार की कड़ी चेतावनी जारी

Anita nishad 13-Aug-2025 37

  नई दिल्ली: अगर आप ऑफिस में बैठकर आराम से WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आदत अब आपको और आपकी कंपनी दोनों को भारी नुकसान पहुँचा सकती है।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने इसको लेकर गंभीर साइबर चेतावनी जारी की है, और कहा है कि वर्क डिवाइसेज पर WhatsApp Web का उपयोग अब जोखिम भरा हो गया है।

 क्यों है WhatsApp Web इतना खतरनाक?

MeitY और उसकी इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी अवेयरनेस टीम (ISAT) के अनुसार:

  • ऑफिस कंप्यूटर में मौजूद सिस्टम मॉनिटरिंग टूल्सआईटी एडमिन एक्सेस या मैलवेयर आपकी WhatsApp चैट, फाइल्स और प्राइवेट डिटेल्स को एक्सेस कर सकते हैं।

  • ब्राउज़र हाईजैकिंग और रीयल टाइम स्क्रीन मॉनिटरिंग के ज़रिए आपकी हर एक्टिविटी पर नज़र रखी जा सकती है।

  • एक संक्रमित डिवाइस से पूरे ऑफिस नेटवर्क पर खतरा मंडरा सकता है – यानी कंपनी का पूरा IT सिस्टम रिस्क में आ सकता है।

 ऑफिस नेटवर्क से जुड़े मोबाइल भी हैं रिस्क में!

सरकार ने यह भी बताया कि कर्मचारी जब ऑफिस Wi-Fi का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन में करते हैं, तो कंपनियों को मोबाइल डेटा तक सीमित एक्सेस मिल सकता है – जिससे निजता और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं।

 सरकार की सख्त सलाह – क्या करना चाहिए?

यदि WhatsApp Web का इस्तेमाल बिल्कुल जरूरी हो, तो MeitY की ये गाइडलाइन ज़रूर अपनाएं:

  •  काम खत्म होते ही तुरंत लॉगआउट करें

  •  अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें

  •  संदिग्ध ब्राउज़र एक्सटेंशन या थर्ड पार्टी टूल्स से दूर रहें

  •  2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें

  •  अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर चालू रखें

 डिजिटल अनुशासन ही असली सुरक्षा

सरकार का मकसद सिर्फ डराना नहीं है, बल्कि डिजिटल अनुशासन और साइबर सेफ्टी अवेयरनेस को बढ़ाना है।
जब पूरा नेटवर्क इंटरकनेक्टेड हो, तो एक कर्मचारी की छोटी सी गलती पूरे सिस्टम को हैकिंग और डेटा लीक के खतरे में डाल सकती है।

तो क्या करें? - निजता बनाम सहूलियत का संतुलन

  • ऑफिस में WhatsApp जैसी ऐप्स के लिए पर्सनल डिवाइस का इस्तेमाल करें

  • कंपनियां अपनी आईटी नीतियों को अपडेट करें

  • कर्मचारियों को सोशल मीडिया यूज़ के स्पष्ट दिशा-निर्देश दें

continue reading
WhatsApp का नया बम अब खुद-ब-खुद मिलेगा Scam अलर्ट जानिए कैसे बचेगा आपका डेटा और पैसा

WhatsApp का नया बम अब खुद-ब-खुद मिलेगा Scam अलर्ट जानिए कैसे बचेगा आपका डेटा और पैसा

Anita nishad 13-Aug-2025 58

 नई दिल्ली | 13 अगस्त 2025:WhatsApp ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है! अब कोई अनजान व्यक्ति अगर आपको किसी संदिग्ध ग्रुप में जोड़ता है, तो WhatsApp खुद ही Scam Alert नोटिफिकेशन भेज देगा।

 
क्या है ये नया Scam Alert फीचर?

जब आपको किसी ऐसे ग्रुप में जोड़ा जाता है, जिसका एडमिन आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो WhatsApp:

  • एक अलर्ट नोटिफिकेशन भेजेगा

  • ग्रुप की महत्वपूर्ण जानकारी बताएगा – जैसे उसमें कितने लोग हैं, कोई जाना-पहचाना व्यक्ति है या नहीं, और ग्रुप कब बनाया गया

 
चुपचाप Group Leave करने का ऑप्शन

यूज़र्स चाहें तो बिना ग्रुप चैट खोले ही उसे Leave कर सकते हैं। साथ ही WhatsApp कुछ सेफ्टी टिप्स भी देगा ताकि यूज़र स्कैम से बचे रहें।

 
क्यों ज़रूरी था यह फीचर?


बीते समय में इन्वेस्टमेंट स्कैम और फर्जी जॉब ऑफर जैसे फ्रॉड WhatsApp ग्रुप्स के जरिए तेजी से फैल रहे हैं। स्कैमर्स पहले ग्रुप बनाते हैं, फिर लोगों को जोड़कर उनका भरोसा जीतते हैं — और अंत में फर्जी ऐप या स्कीम्स के जरिए ठगी करते हैं।

 
जल्द आएगा Personal Chat Scam Alert फीचर!


WhatsApp अब अनजान नंबर से आने वाले डायरेक्ट मैसेज पर भी ऐसा ही अलर्ट फीचर लाने की तैयारी में है। यह सुविधा अभी टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन यूज़र्स के लिए जल्द बड़ी राहत बन सकती है।

 
9.8 मिलियन अकाउंट्स पर बैन – Meta की सख्ती!


Meta ने जून 2025 की कंप्लायंस रिपोर्ट में खुलासा किया कि भारत में 9.8 मिलियन (98 लाख) से ज्यादा WhatsApp अकाउंट्स को बैन किया गया। इन पर फ्रॉड, अफवाह और नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप थे।

WhatsApp का तीन-स्तरीय डिटेक्शन सिस्टम—

  1. अकाउंट बनाते वक्त

  2. मैसेज भेजते वक्त

  3. यूज़र रिपोर्ट व फीडबैक के आधार पर
    …सक्रिय रूप से स्कैमर्स को पकड़ता है।

continue reading
iPhone 17 आने से पहले iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट, अब 1 लाख से भी कम में पाएँ!

iPhone 17 आने से पहले iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट, अब 1 लाख से भी कम में पाएँ!

Anita nishad 12-Aug-2025 70

 नई सीरीज से पहले iPhone 16 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट, अब खरीदने का सबसे सही समय!

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सितंबर में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज से पहले, iPhone 16 Pro पर भारी छूट मिल रही है। विजय सेल्स पर यह फोन अब 1,05,900 रुपए में उपलब्ध है, जो लॉन्च कीमत से 14,000 रुपए कम है।

बैंक ऑफर्स से और भी सस्ती खरीदारी:

  • ICICI और SBI कार्ड से अतिरिक्त 3,000 रुपए की छूट

  • HDFC कार्ड से 4,500 रुपए तक की बचत

  • Yes बैंक क्रेडिट कार्ड से 2,500 रुपए का EMI डिस्काउंट

  • अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से सबसे ज्यादा 7,500 रुपए की छूट

इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप iPhone 16 Pro को 1 लाख रुपए से भी कम कीमत में ले सकते हैं!

iPhone 16 Pro की खासियतें:

  • 6.3 इंच का शानदार LTPO OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ

  • A18 Pro चिपसेट के साथ जबरदस्त पावर और परफॉर्मेंस

  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (48MP + 12MP टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रा-वाइड)

  • 12MP फ्रंट कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ

  • 8GB रैम और 1TB तक स्टोरेज विकल्प

तो देर किस बात की?
नई iPhone सीरीज के आने से पहले iPhone 16 Pro पर शानदार डिस्काउंट का फायदा उठाएं और प्रीमियम तकनीक का आनंद लें।

 
continue reading
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रेम युद्ध का महूर्त शॉट बाबा सत्यनारायण धाम मे..राधेय फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रेम युद्ध का महूर्त शॉट बाबा सत्यनारायण धाम मे..राधेय फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले

Rajesh 26-Apr-2021 468

रायगढ़। कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम में गत दिवस शुभ मुहूर्त में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘प्रेम युद्ध’ का मुहूर्त शॉट लिया गया। बाबा सत्यनारायण के सानिध्य में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, दीपक आचार्या की उपस्थिति में फिल्म के निर्माता-निर्देशक व मुख्य कलाकारों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर रायगढ़ के वरिष्ठ कलागुरुओं की उपस्थिति भी रही। राधेय फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘प्रेम युद्ध का फिल्मांकन रायगढ़ शहर सहित जिले के विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा।

बाबा सत्यनारायण धाम में शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना व मुहूर्त शाट के बाद दोपहर 3 बजे फिल्म के निर्माता-निर्देशक व मुख्य कलाकारों नेे पत्रकारों से चर्चा की। फिल्म के निर्देशक सुमित मिश्रा ने बताया कि हमारे बैनर राधेय फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस के तले बनने वाली फिल्म ‘प्रेम युद्धÓ अब तक प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फिल्मों से बिलकुल अलग हटकर होगा। यह पूरी तरह कामर्शियल (व्यावसायिक) फिल्म होगी, जिसमें हर वर्ग के दर्शकों की पसंद का ख्याल रखा गया है। हमारी फिल्म में फेमिली ड्रामा, कामेडी, एक्शन, सुमधुर गीत-संगीत के साथ आइटम सॉन्ग भी रहेगा। इसके बाद भी यह फिल्म लीक से हटकर होगी और हमें पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगा। कामर्शियल होने के बावजूद हमारी फिल्म में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की वास्तविक झलक देखने को मिलेगी।

रायगढ़ में ही होगा फिल्मांकन

एसोसिएट डायरेक्टर दिव्या यादव, आदिश कश्यप ने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘प्रेम युद्ध के अधिकतर हिस्सों का फिल्मांकन रायगढ़ शहर के साथ आसपास के स्थलों पर किया जाएगा। इसके लिए हमारी यूनिट के सदस्यों ने लोकेशन फाइनल कर लिए हैं। हमारी फिल्म में रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ को कव्हर किया जाएगा। जिस तरह से अब तक फिल्मों में छत्तीसगढ़ को दिखाया जा रहा है, हमारा प्रयास रहेगा कि हम कुछ अलग हटकर छत्तीसगढ़ की एक वास्तविक छवि प्रस्तुत कर सकें। इसमें हमें पूरे रायगढ़ वासियों के साथ प्रशासन, जनप्रतिनिधि व मीडिया के साथियों का भरपूर साथ देना चाहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हमें आप सब लोगों का साथ मिलेगा। हम एक अच्छी, साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाने में सफल होंगे और हमें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

स्थानीय कलाकारों को भी दिया जा रहा मौका

फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा एवं सहायक निर्देशक गगन कातोरे ने बताया कि हमारी फिल्म में काफी अनुभवी व मंजे हुए कलाकार हैं। फिल्म के नायक जयेश कामवरपु, नायिका वीना सेन्द्रे, खलनायक अजय पटेल, हास्य कलाकार तरुण बघेल सहित सह कलाकार दिव्या यादव, केतन सिंह गहलोत, राजेश पांड्या पहले भी कई फिल्मों में अपने अभिनव का जलवा बिखेर चुके हैं। हमारी फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर मौका मिलेगा। इसके लिए शीघ्र ही आडिशन लिया जाएगा, जिसके आधार पर अलग-अलग भूमिकाओं के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा।

अनुभवी व ऊर्जावान युवाओं की टीम

फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा का कहना है कि हमने पूरी तैयारी के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। फिल्म की स्टोरी, संवाद सहित पूरी पटकथा पर काफी मेहनत की गई है। सालभर पहले से ही स्टोरी व संवाद पर काम चल रहा था। हमारी टीम काफी अनुभवी व ऊर्जा से भरी हुई है। हमारी फिल्म के पटकथा लेखक नीलेश मिश्रा, आदिश कश्यप, संवाद लेखक दिव्या यादव, राजेश पांड्या ने एक-एक दृश्य व कलाकारों के चयन पर काफी मेहनत की है। फिल्म की कहानी भी काफी कसी हुई है, जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।

गीत-संगीत पर विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘प्रेम युद्धÓ के गीत छत्तीसगढ़ के नामी गीतकार सुनील सोनी व विवेक शर्मा लिख रहे हैं, जिन्होंने अपने गीतों से पूरे छत्तीसगढ़ में धूम मचाई हुई है। हमारी फिल्म में गीत-संगीत व उसका फिल्मांकन सुनने व देखने लायक होगा। गीत का फिल्मांकन भी इस तरह से किया जाएगा, कि दर्शक वाह करने से नहीं चूकेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म के गीत दर्शकों के जुबान पर छा जाएंगे।

अगले माह से होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा व कार्यकारी निर्माता नीलेश मिश्रा ने बताया कि राधेय फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनने वाली हमारी फिल्म ‘प्रेम युद्धÓ की शूटिंग नए साल में जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रोडक्शन, कलाकारों के साथ पूरी यूनिट जनवरी माह के प्रारंभ होते ही शहर पहुंच जाएगी। फिल्म का शेड्यूल ऐसा बनाया गया है कि लगभग 30 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाए। उसके बाद एडिटिंग, डबिंग आदि में कुछ समय लगेगा। हमें उम्मीद है कि चार-पांच माह में फिल्म दर्शकों के सामने होगी।

continue reading
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने सैनिकों के कल्याण हेतु दान किए 1 लाख ₹ कहा-सैनिकों को उनके अनमोल योगदान के लिए किया धन्यवाद

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने सैनिकों के कल्याण हेतु दान किए 1 लाख ₹ कहा-सैनिकों को उनके अनमोल योगदान के लिए किया धन्यवाद

Rajesh 26-Apr-2021 61

कलेक्टर श्री राठौर ने जिला प्रशासन से मदद एवं शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की बात कही

कोरिया/ प्रतिवर्ष की तरह आज 07 दिसंबर को कलेक्टोरेट स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं कलेक्टर श्री एसएन राठौर की उपस्थिति में इस अवसर पर जिले से भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने अपने सैनिक के रूप में देश सेवा के दिनों की यादें साझा की।

बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने इस अवसर पर सैनिकों के देश की सेवा में बहुमूल्य योगदान के प्रति आदर प्रकट किया। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों के कल्याण एवं सहायता के लिए एक लाख रूपये की राशि दान की। कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि सैनिकों एवं उनके परिजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।
कलेक्टर श्री राठौर और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने उपस्थित सैनिकों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं जिले के सभी नागरिकों से सैनिकों के कल्याण के लिए दिल खोलकर योगदान करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इस दिन युद्ध में शहीद तथा दिव्यांग हुए जवानों के साथ-साथ शहीद जवानों के आश्रित परिवार के सदस्यों के पुर्नवास एवं कल्याण के कार्य हेतु योगदान राशि स्वीकार की जाती है।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक श्री सुरेश कुमार सोनी के द्वारा सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, खाद्य अधिकारी श्री गणेश कुर्रे सहित अन्य अधिकारीगण एवं जिले के भूतपूर्व सैनिक उपस्थित हुए।

continue reading
dpboss