गणेशपुर प्रधान पाठक निलंबित स्कूली छात्रों के कांग्रेस नेता के स्वागत करने के मामले में कि गई कार्यवाही

गणेशपुर प्रधान पाठक निलंबित स्कूली छात्रों के कांग्रेस नेता के स्वागत करने के मामले में कि गई कार्यवाही

22-Jan-2026    12:23:32 pm    132    सावन कुमार- संपादक

जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर,जिला सूरजपुर के पत्र क्रमांक / 670/ स्था. / टी / 2025-26 सूरजपुर दिनांक 21.01.2026 के माध्यम से प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर विकासखण्ड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के छात्रों के द्वारा विद्यालयीन अवधि में राजनैतिक दल के नेता के स्वागत में कतारबद्ध हो नारे लगाए गए है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने से रोकने के लिए

संस्था के प्रधान पाठक श्री सभान राम सिंह द्वारा कोई प्रयास नही किया गया और न ही इस बात का ध्यान रखा गया कि छात्र विद्यालयीन अवधि में किन गतिविधियों मे शामिल है। इस प्रकार नियम विपरीत तरीके से राजनैतिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल करने में श्री सभान राम सिंह प्रधान पाठक की भूमिका
संदिग्ध होने तथा विद्यालय में प्रशासनिक नियंत्रण नही रखने की प्रथम दृष्टया पुष्टि होती है साथ ही इस घटना का सोशल मीडिया एवं दिनांक 21.01.2026 को नई दुनिया समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। श्री सभान राम सिंह का उपरोक्त कृत्य उनके पदीय कर्तव्य लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शित करता है, जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 05 का स्पष्ट
उल्लंघन है। अतः श्री सभान राम सिंह प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर, विकासखण्ड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।