4 करोड़ 67 लाख रुपए का गांजा जब्त, 9 आरोपियों को भेजा गया जेल,गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

4 करोड़ 67 लाख रुपए का गांजा जब्त, 9 आरोपियों को भेजा गया जेल,गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

26-Apr-2022    10:19:57 am    91    Sawankumar

लगातार पुलिस कार्यवाही के बाद भी नहीं थम रही क्षेत्र मे अवैध नशा तस्करी का मामला छ्,ग, की सबसे बड़ी कार्यवाही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिले से  बड़ी खबर निकालकर आ रही है जहां  मरवाही गौरेला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा तस्करों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत  लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने मामले में अलग- अलग जगहों से कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर  आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मे तस्करी के इस मामले को  छः,ग, के अब तक की   सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

बता दें कि, पुलिस ने अब तक की गांजा तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई अलग- अलग थाना क्षेत्र से लगभग 4 करोड़ से अधिक का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी को जब्त किया है. इसी क्रम में आज थाना मरवाही द्वारा कारीआम आरटीओ बेरियर के पास वाहनों की तलाशी को लेकर पूछताछ कर तलाशी ली जा रही थी. इसी दौरान पुलिस की टीम को वाहन में सीमेंट टाईप  गिट्टी की डस्ट भरा दिखाई दिया, जिसे हटाने पर अंदर के नजारे देखते ही पुलिस के होश उड़ गये और सतर्क होते ही गांजा से भरे अलग-अलग बोरियों में गांजा पाया गया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD-19-K-2300 और उसमें भरे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया. जिसकी कुल कीमत  बाजार रेट लगभग 4 करोड़ 67लाख आंकी जा रही है.    बता दें की गौरेला पेन्ड़ा ,मरवाही पहाड़ी इलाके के साथ  छ,ग, और मध्य प्रदेश के आखिरी छोर के बाउंडर है ज़हां इस रास्ते से नशा के सौदागर छोटे मेटे  नशे के कारोबार को छं ग में नशाखोरी के कारोबार को फ़ैलाने के लिए स्तमाल करते थे लेकिन आरोपी लाख कोशिश कर ले किन्तु एक दिन पुलिस के शिंकजे में फंसेगे ही वंही  आज के इस  बड़ी कार्यवाही से नशा तस्करों में खलबली मची हुई है।