दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आज दुर्ग रेलवे स्टेशन का लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण किया
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आज दुर्ग रेलवे स्टेशन का लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण किया। उनके साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। इस निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन परिसर के हर पहलू की बारीकी से जांच की और कई खामियों को चिन्हित करते हुए उन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए।।

निरीक्षण के दौरान जीएम तरुण प्रकाश से रेलवे कॉलोनी की महिलाओं ने मुलाकात की और पानी, साफ-सफाई, सड़क, और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं की जानकारी दी। जीएम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।जीएम तरुण प्रकाश ने कहा कि दुर्ग और भिलाई रेलवे स्टेशन का विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने डे-टू-डे मेंटेनेंस, यात्री सुविधाएं, और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही दुर्ग से जुड़ने वाली फोर्थ रेलवे लाइन पर भी चर्चा की गई, जो ट्रैफिक लोड कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।हाल ही में हुई रेल घटना का जिक्र करते हुए जीएम ने कहा कि पूरी जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। रेलवे किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।

















