प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की अकाउंटेट मनीष पंडा की हत्या वजह जान आप भी रह जाएंगे दम
बता दे कि एक सनसनीखेज वारदात को विगत 30 जून की रात को अंजाम दिया गया। जिसका खुलासा पुलिस ने 4 जुलाई को कर दिया । वारदात की तफसील यह है कि 30 जून की रात रायगढ़ के शिवम मोटर्स में काम करने वाले अकाउंटेट मनीष पंडा के मोबाइल अचानक बंद होने और घर वापस ना आने पर उसके परिजनों द्वारा जूटमिल थाना आकर गुम इंसान दर्ज कराया गया । जिसके बाद पतासाजी के दौरान 01 जुलाई की शाम थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर अमलीभौना रोड किनारे मनीष कुमार पंडा पिता भरत भूषण पंडा उम्र 35 वर्ष का शव मिला था । मामले की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ, थाना जूटमिल पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे । प्रथम दृष्टया घटनास्थल एक्सीडेंटल स्पॉट जैसा दिखाने का प्रयास किया गया था परन्तु पंचनामा कार्यवाही के दौरान घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर मामला हत्यात्मक प्रवृत्ति का नजर आया , जिसकी पुष्टि एफएसएल अधिकारी की राय और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से भी हुई । जूटमिल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। एस.एस.पी सदानंद कुमार द्वारा घटना के खुलासे के लिए सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम

सीसीटीवी फुटेज की जांच करने हेतु , एक टीम फारेंसिक अधिकारियों की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने हेतु तथा एक टीम टेक्निकल एनालिसिस हेतु लगाई गई । जांच टीम मनीष को कार्यस्थल तथा उससे परिचित व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान सरिता पटेल के बारे में जानकारी मिली जो मनीष पंडा के साथ पूर्व में काम करती थी । सरिता पटेल ने प्रारंभिक पूछताछ में 30 जून को मनीष पंडा से मिलने की बात से साफ इंकार किया परन्तु जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के संबंध में पुलिस को सम्पूर्ण जानकारी दी। आरोपिया के बताये अनुसार शिवम मोटर्स के उसके पुराने सहकर्मी मनीष पंडा के साथ मित्रता पूर्व से थी जिसकी जानकारी मनीष की पत्नी को होने पर पूर्व में विवाद भी हुआ था । काम के दौरान जब उसकी मनीष से नजदीकियां बढाने लगी तो मनीष उस पर पत्नी की तरह हक जताने लगा जिससे वह मनीष से दूरी बनाने लगी । मनीष के नहीं मानने पर उसे रास्ते से हटाने के लिये सरिता ने अपने पुराने फ्रेंड महेंद्र पटेल निवासी हरदी झरिया से संपर्क किया और पूरी बात बताई । महेंद्र और सरिता ने मनीष पंडा को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई । योजना के मुताबिक 30 जून की रात सरिता ने मनीष को घर के पास बुलाया और उसके साथ बाइक में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर नेशनल हाईवे 49 की ओर जाने लगी । प्लान के मुताबिक रास्ते में महेंद्र पटेल अपनी कार में मिला । रास्ते में मनीष पंडा मोटरसाइकिल को खड़ी कर उनके साथ कार में बैठा और तीनों कार में बैठकर मुख्य सड़क से उतर कर जिंदल सीमेंट प्लांट के पीछे कच्ची सड़क की ओर जाकर एक स्थान पर रूक गये । जहां सरिता और मनीष के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने लगा फिर दोनों के मध्य हाथापाई के बीच सरिता और महेंद्र पटेल ने मिलकर कार में रखे जैक पाना, राड से मनीष पंडा के सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी । उसके बाद गाड़ी में शव को रखकर मोटरसाइकिल के पास लाकर छोड़ दिया।
घटना के बाद फरार आरोपी महेंद्र पटेल को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी । पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महेंद्र पटेल को ग्राम धनागर के पास मुखबिर सूचना पर उसे हिरासत में ले लिया गया जिसने आरोपिया सरिता के साथ मिलकर मनीष पंडा की हत्या की बात कबूल की । आरोपी महेन्द्र के घर से घटना में प्रयुक्त कार, आरोपिया के पहने कपडे, जूते, मुख्य घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी, शर्ट का एक बटन की जप्ती की गई है । जूटमिल पुलिस आरोपी महेंद्र पटेल का पुलिस रिमांड लेकर सभी अन्य साक्ष्यों जब्ती कार्यवाही कर रही है । पुलिस ने मुस्तैदी से अनुसंधान व कार्रवाई कर इस अंधे कत्ल के मामले का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया ।

















