मिला था माउथ फ्रेशनर का लायसेंस बना रहा था पान मसाला गुटखा

मिला था माउथ फ्रेशनर का लायसेंस बना रहा था पान मसाला गुटखा

13-Oct-2025    4:26:46 pm    54    सावन कुमार- संपादक

 अवैध रूप से दे रहा था नशा का धंधा को अंजाम ..बेखौफ आशिकी गुटखा बनाने का कार्य बिना परमिशन के धड़ल्ले से चल रहा था खेल ..मिला था माउथ फ्रेशनर का लायसेंस और बना रहा था सालों से आशिकी पान मसाला  ...पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी सहित कुल 13 लाख 41 हजार के समान को किया जब्त ..दरअसल रुद्री थाना इलाके के ग्राम सकरवारा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवाणी नामक व्यक्ति के द्वारा धड़ल्ले से अवैध रूप से आशिकी गुटखा बनाने का काम चल रहा था ...
जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गया फैक्ट्री के अंदर पान मसाला का निर्माण करने वाला मशीन में बेखौफ गुटखा बनाया जा रहा था जबकि लायसेंस माउथ फ्रेशनर का मिला हुआ था..जब आरोपी से पूछा गया कि किसके परमिशन से यह फैक्ट्री में गुटखा बना रहे हो तो आरोपी के पास कोई जवाब नहीं आया ..आखिर में आरोपी ने स्वीकार किया कि अवैध रूप से फैक्ट्री पर गुटखा बनाने का काम कर रहा था ...आरोपि के पास से गुटखा बनाने का मशीन व आशिकी पान मसाला रॉ मटेरियल पाउच सहित मोबाइल फोन कूल 13 लाख 41 हजार को जब्त करते हुए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ..