वैक्सीन नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन... प्रशासन ने जारी किया आदेश...

वैक्सीन नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन... प्रशासन ने जारी किया आदेश...

09-Nov-2021    3:52:56 pm    125    Ibtesam Deshmukh

महाराष्ट्र में ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने कोविड-19 रोधी टीकों की एक भी खुराक नहीं लेने वाले अपने कर्मचारियों को वेतन न देने का फैसला किया है। टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में यह फैसला किया। बैठक में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के भी मौजूद थे।

टीएमसी की ओर से सोमवार देर रात जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने टीके की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। दूसरी खुराक लेने के पात्र होने के बावजूद टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जाएगा।