राज्यपाल सुश्री उइके ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना

राज्यपाल सुश्री उइके ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना

05-Mar-2022    2:48:12 pm    124    Sawankumar

जगदलपुर - राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज दलपत सागर का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए जागरुक नागरिक, युवोदय के स्वयंसेवक, महिला स्वसहायता समूह तथा नगर निगम के कर्मचारियों से भेंटकर कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।