राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘महतारी-2025’ का विमोचन – पासपोर्ट कार्यालय से निकली हिन्दी की नई खुशबू!

राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘महतारी-2025’ का विमोचन – पासपोर्ट कार्यालय से निकली हिन्दी की नई खुशबू!

10-Sep-2025    6:07:12 pm    13    Anita nishad

रायपुर, 10 सितम्बर 2025।
राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका ‘महतारी-2025’ का विमोचन किया।

यह पत्रिका कार्यालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और कार्मिकों में हिन्दी के प्रति स्नेह, लगाव और रुचि जगाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।

विमोचन अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।