इनोवा में 30 लाख का 'हरियाली जाल'! फिल्मी स्टाइल में धरे गए तस्कर, युवती भी शामिल!
गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने एक फिल्मी पीछा और सटीक रणनीति के जरिए गांजा तस्करों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 01 क्विंटल 90 किलो गांजा (क़ीमत लगभग ₹30 लाख) जब्त किया गया है। खास बात यह कि गिरफ्तार तस्करों में एक युवती भी शामिल है।
???? पीछा, टक्कर और गिरफ्तारी!
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छुआ से पीछा शुरू किया और मालगांव इलाके में सी.पी.आर वाहन से ठोकर मारकर दो कारों को रोका।
इस दौरान:
-
दो युवक
-
एक युवती
को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
???? गांजे का नेटवर्क कहां से कहां?
-
उड़ीसा से गांजा लाया गया
-
गरियाबंद होते हुए जबलपुर (मध्यप्रदेश) ले जाया जा रहा था
-
वजह? जबलपुर में गांजे की कीमत ज्यादा
????️♀️ महिला अफसर का एक्शन!
SDOP निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उनका बयान:
“जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। फरार तस्करों की भी तलाश की जा रही है।”
???? क्या और भी नाम सामने आएंगे?
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क हो सकता है। कुछ और तस्कर अभी फरार हैं जिनकी तलाश और ट्रेसिंग की जा रही है।










-Banner.jpg)







