सिमगा मांढर ब मे गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम आयोजित

सिमगा मांढर ब मे गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम आयोजित

31-Dec-2025    9:46:53 am    97   

सिमगा ब्लॉक के ग्राम मांढर (ब) में  बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती का कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों द्वारा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

 
इस अवसर पर गांव के सरपंच  द्वारा पालो चढ़ाया गया एवं ध्वजारोहण किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील माहेश्वरी (प्रदेश प्रतिनिधि), जनपद सदस्य जित्तू बंजारे.  हीरेन्द्र कोशले सरपंच लोमन धृतलहरे,  सीतल घृतलहरे, पदुम टंडन (उपसरपंच) आदि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
 
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बाबा गुरुघसीदास जी द्वारा दिए गए संदेश मनखे मनखे एक सामान के रह पर चलने आव्हान किए, उक्त संदेश आज भी समाज को समानता प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाता है।
 
कार्यक्रम में धर्मेन्द्र घृतलहरे (पंच), धरमदास घृतलहरे, सनत घृतलहरे, पंचराम घृतलहरे, जगदीश घृतलहरे, राजकुमार घृतलहरे, तोरण बघेल, डाकेश्वर घृतलहरे, सालिकराम दिवाकर, बल्लू घृतलहरे, धनीराम घृतलहरे,मोतीलाल घृतलहरे, रामचरण घृतलहरे, अर्जुन घृतलहरे, डैनी घृतलहरे, शंकर घृतलहरे सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
आभार व्यक्त सरपंच लोमन कुमार धृतलहरे द्वारा किया गया।