CG समाचार के सभी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15 अगस्त — भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय, जब वर्षों की गुलामी के बाद देश ने आज़ादी की सांस ली। आज हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, और इस पावन अवसर पर CG समाचार परिवार अपने समस्त पाठकों, शुभचिंतकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित करता है।
यह दिन हमें उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर हम यह संकल्प लें कि:
हम अपने संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखेंगे।
सामाजिक एकता, भाईचारे और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाएंगे।
और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहेंगे।
"देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, कर्मों में होनी चाहिए।"
"स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"
वंदे मातरम्!
जय हिन्द!










-Banner.jpg)







