हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय ने बाढ़ के पानी में उतर प्रभावित गांवों का दौरा किया लोगो की समस्या जान राजस्व टीम को दिए दिशा निर्देश लोकेशन हापुड़
हापुड़ जनपद के डीएम अभिषेक पांडेय ने आज बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। बाढ़ के पानी से अपनी टीम के साथ गुजर कर डीएम अभिषेक पांडेय ने बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोगों तक पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया की प्रशासन हर समस्या में उनके साथ खड़ा है।

साथ ही डीएम अभिषेक पांडेय ने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया की बाढ़ प्रभावित गांवों में रोस्टर के हिसाब से लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए व पशु चिकित्सकों की टीम लगातार दौरा करे व सीएमओ को निर्देश दिए की डाक्टरों की टीमें प्रत्येक बाढ़ प्रभावित गांव में तैनात रहे ताकि किसी भी बीमार व्यक्ति को तुरंत इलाज दिया जा सके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को डीएम अभिषेक पांडेय ने फल भी वितरित किए। गढ़ खादर के करीब 8 माजरे इस समय बाढ़ से प्रभावित है।

















