बस्तर में आफत की बारिश ने  मचाई तबाही

बस्तर में आफत की बारिश ने मचाई तबाही

20-May-2023    5:29:15 pm    134    सावन कुमार- संपादक

बस्तर जगदलपुर  के   केशलूर और   दरभा पहुंच मार्ग में मौजूद CRPF की 241 बस्तरिया बटालियन  बेमौसम बारिश ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और तबाही मचाया  । 
जिसमें 10 जवान बुरी तरीके से घायल हो गए है जिसमे 2 जवानों को अधिक चोटे आई हैं। जिन्हें कैंप में ही स्थित यूनिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जवानों ने बताया कि जब वह खाना खाने के बाद अपने बैरक में लेटे हुए थे।

 उसी वक्त तूफान काफी तेज आया। जिसमें 4 बैरक के साइड जवानों के ऊपर गिर गए। जिसमें कई जवान साइड के बड़े-बड़े एंग्लो में दबे हुए थे जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। फिलहाल जवानों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। कैंप के डिप्टी कमांडेड विशाल वैभव ने बताया कि इस तूफान में क्षतिग्रस्त हुए बैरिक में लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ हैं उन्होंने बताया कि अभी क्षतिग्रस्त हुए बैरिक की जांच की जा रही है। डिप्टी कमांडेंट ने नुकसान और भी बढ़ने के अनुमान लगाया है।  वीडियो विजुअल