भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल  द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया

22-Jun-2021    7:39:15 pm    56    अमित सूर्यवंशी

 जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में आम जनता को  वैक्सीनेशन सेंटर में हो रहे  समस्या को देखते हुए भाजपा ने मददगार टीम तैयार की है ।  नगर के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल  द्वारा वैक्सीन सेंटर में हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया । हेल्प डेस्क का उद्घाटन  भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद चंदेल ने की और हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी सम्हाल रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओ को जनता को वैक्सिनेशन के दौरान किया तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए सतर्क और सजग रहने का आह्वान करते हुए कोरोना से देश को मुक्त कराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मांग की ।