हाईप्रोफाइल ड्रग्स कांड: नव्या मलिक–विधि अग्रवाल जेल भेजे गए… अब 15 सितंबर को बड़ा खुलासा?

हाईप्रोफाइल ड्रग्स कांड: नव्या मलिक–विधि अग्रवाल जेल भेजे गए… अब 15 सितंबर को बड़ा खुलासा?

06-Sep-2025    6:34:03 pm    11    Anita nishad

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी 2 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आज विशेष कोर्ट में पेशी हुई, जहाँ सुनवाई के बाद दोनों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

????‍⚖️ अब तक गिरफ्तार हाईप्रोफाइल नाम

गौरतलब है कि इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में अब तक नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है।

???? अगली सुनवाई पर सबकी नजर

सभी आरोपियों को अब 15 सितंबर को एक साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में केस से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं।