मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना की बैठक
स्थान :- कोरिया/ गोदरीपारा
मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ दुकान को स्थानांतरित करने के लिए करेगा निवेदन
शराब दुकान ना हटने पर हिंदू सेना करेगा उग्र आंदोलन जिसका पूर्ण जिम्मेदार होगा शासन प्रशासन
कोरिया जिला के अंतर्गत चिरमिरी नगर पालिक निगम के गोदरी पारा मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देगा के साथ शराब दुकान ना हटने पर उग्र आंदोलन की दी है चेतावनी को लेकर हुई आवश्यक बैठक
आपको बता दें कि कोरिया जिला के चिरमिरी गोदरी पारा में खुली शराब दुकान को लेकर जहां क्षेत्रवासियों में एक तरफ रोष व्याप्त है वहीं दूसरी ओर शराब दुकान हटाने के लिए हिंदू सेना की अहम बैठक हुई जिसमें कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ इस दुकान को हटाने के लिए आवेदन किया जाएगा यदि शराब दुकान शासन प्रशासन नहीं हटाता है तो हिंदू सेना शराब दुकान हटाने को लेकर भविष्य में उग्र आंदोलन करने के लिए बिवस रहेगा जिसका पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

















