हिंदू सेना ने मनाया स्थापना दिवस सैकड़ों ग्रामीण एवं शहरी पदाधिकारियों के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
कोरिया/छत्तीसगढ़
हिंदू सेना स्थापना दिवस को आज छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी बड़ा बाजार में पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया इस हिंदू सेना स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष खड़गवा सोनमती उर्रे एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे

आपको बता दें कि हिंदू सेना जो कि सनातन धर्म और हिंदुत्व के कार्य को लेकर समय-समय पर अपने सामाजिक और धार्मिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य करती जिसका 9 वा स्थापना दिवस आज हिंदू सेना कोरिया जिला के सभी पदाधिकारियों एवं

महिला विंग की प्रदेश महामंत्री भारती सिंह के साथ सैकड़ों पदाधिकारियों के बीच पूरे धूमधाम के साथ प्रभु श्री राम जी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर और मुख्य अतिथियों का भगवा गमछे एवं श्रीमद्भगवद्गीता देकर स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसी क्रम में स्थापना दिवस पर पत्रकारों का भी सम्मानित किया गया वही हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की पौराणिक बातों से लेकर हिंदुत्व के और हिंदुत्व विचारधारा की बातों को आए हुए समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच में जानकारी दी साथ ही हिंदुत्व की अलख को जलाने के लिए कई हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति दिया गया और महिला विंग की महिलाओं को भी पद का दायित्व सौंपा गया इसके साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ हिंदू सेना स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया

















