हिंदू सेना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कोरिया/छत्तीसगढ़
हिंदू सेना की समीक्षा बैठक कोरिया जिले के चिरमिरी में संपन्न की गई

आपको बता दें कि हिंदू सेना अपने सनातन धर्म के साथ-साथ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है इसी परिपेक्ष में कोरिया जिले कि समीक्षा बैठक का आयोजन चिरमिरी छोटा बाजार में किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में इस समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे महिला विंग की प्रदेश महासचिव की अध्यक्षता में महिला वर्ग में वार्ड अध्यक्ष से लेकर नगर उपाध्यक्ष की नई नियुक्तियां की गई साथ ही हनुमान चालीसा देकर उनको सम्मानित किया गया इसके अलावा हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता का छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आने वाले समय में आगमन होने की तैयारी और उसकी रूपरेखा की चर्चा पर चर्चा की गई।
गौरतलब हो कि हिंदू सेना जहां एक तरफ अपने सनातन धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है वहीं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी कर रही है हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदू सेना की टीम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिले स्तर से लेकर ग्रामीण शहरी क्षेत्रों तक अपना विस्तार करने जा रही है भविष्य में हिंदू सेना एक टीम बनाकर सनातन धर्म और हिंदुत्व के कार्य में समर्पित होकर कार्य करेगी

















