हावड़ा मुंबई मेल ठहराव एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न /क्षेत्रवासियों ने मंत्री एवं विधायक का किया अभिनंदन
हावड़ा मुंबई मेल ठहराव एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
(क्षेत्रवासियों ने मंत्री एवं विधायक का किया अभिनंदन)
जयनगर प्रखंड अंतर्गत परसाबाद रेलवे स्टेशन पर वर्षों की अभिलाषा क्षेत्र वासियों की पूर्ण हुई। हावड़ा मुंबई मेल का ठहराव परसाबाद स्टेशन पर दिनांक 16 01 2024 से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद कोडरमा एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा शुभारंभ किया गया। सुबह आप ट्रेन 5: बजकर 7 मिनट में परसाबाद स्टेशन में रुकने पर विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा हावड़ा मुंबई मेल लोको पायलट को माला पहनकर मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए हरी झंडी दिखाकर खुलवाया गया। स्टेशन पर रेल अधिकारियों के द्वारा विधायक अमित कुमार यादव जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव एवं सलाहकार समिति के सदस्य भाजपा उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी एवं पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री राजकुमार यादव यादव,बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी कविता कुमारी,जिला मंत्री सुधीर सिंह, दीपक सिंह सुबोध भदानी शशिकांत चौधरी,दिलीप यादव रेल अधिकारी ए सी एम पंकज कुमार, ए ओ एम धनबाद ए एस टी ई धनबाद, हजारीबाग रेल इंस्पेक्टर अरुण राम, नारायण राय आरपीएफ और आर पी एफ के सभी जवान जयनगर थाना प्रभारी राजेंद्र राणा मरकच्चो थाना प्रभारी, अब्दुल्ला खान एस आई सुनील पासवान परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी एवं प्रशासन के सभी रेल अधिकारी एवं पुलिस बल जवान महिला पुलिस उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।










-Banner.jpg)







