War 2 के धमाकेदार कलेक्शन और जबरदस्त फैंस प्यार पर ऋतिक रोशन ने जताया दिल से धन्यवाद, कबीर के लिए कही ये खास बात!
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दक्षिण के महानायक जूनियर एनटीआर की फिल्म War 2 सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट हो रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और थिएटर्स में फैंस इसे देखकर खुशी से झूम रहे हैं।
ऋतिक ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन किरदार कबीर के फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा,
"कबीर की दुनिया में, लड़ाइयाँ भले ही जीती जा सकती हैं... लेकिन युद्ध जारी रहता है। 2019 में जीवंत हुआ यह किरदार मेरे अभिनय और मनोरंजन की आग को और भड़का रहा है। सिनेमाघरों में आपके उत्साह को देखकर मेरा दिल भर आता है। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है और हमेशा रहेगा।"
वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा,
"मैं War 2 के लिए आपका प्यार देख रहा हूं और इसके लिए आपसे प्यार करता हूं। यह समर्थन हमारे लिए अविश्वसनीय है, जिसे हमने पूरी लगन से बनाया है।"
फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो, War 2 ने पहले दिन 51.50 करोड़ और दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये कमाकर 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है।
फैंस के इस प्यार और फिल्म की सफलता ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय को एक नया मुकाम दे दिया है।

















