चिटफंड कंपनी के सैकड़ो एजेंट पहुंचे कलेक्टोरेट...

चिटफंड कंपनी के सैकड़ो एजेंट पहुंचे कलेक्टोरेट...

03-Aug-2021    2:09:21 pm    86    Sawankumar

 बेमेतरा / छत्तीसगढ़

 
 
 
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनी में निवेश किये निवेशकों का धन वापसी के लिए डॉक्यूमेंट जमा करवाये जा रहे है। जिस पर निवेशक व चिटफंड कंपनी के  एजेंटो ने तिथि बढ़ाये जाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। बेमेतरा जिले के अनेक स्थानों से सैकड़ो एजेंट कलेक्टोरेट पहुंचे थे। सभी एजेंटो ने कलेक्टर को एक आवेदन सौपा है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि चिटफंड कंपनी के बांड व रसीद की कॉपी को जमा करने की तिथि को आगे बढ़ाया जावे। क्योंकि कोरोना से कुछ एजेंटो की मौत हो गई है और कई लोग बाहर है। इतने कम समय में सबका कागजात जमा कर पाना संभव नही है। वही उनके आवेदन पर डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी ने कहा कि तिथि बढ़ाये जाने के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जायेगा और उनके मार्गदर्शन पर आवेदको को जानकारी दिया जावेगा।