सैकड़ों की संख्या में आंगनबाडी कार्यकर्ताओ ने अपने बच्चों के साथ निकाला रैली

सैकड़ों की संख्या में आंगनबाडी कार्यकर्ताओ ने अपने बच्चों के साथ निकाला रैली

06-Jul-2022    7:03:55 pm    143    Sawankumar

दन्तेवाडा/छत्तीसगढ़  



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर अपने नन्हे-मुन्नो बच्चों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दन्तेवाडा मे करते हुए कलेक्टर भवन के सामने प्रेस विज्ञप्ति सौपा ।
 
प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को चुनाव के पूर्व किया गया वादा याद दिलाया। और कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं क्रियान्वयन करती है। जिसमें कुपोषण में कमी लाना प्रमुख है। जिसके चलते ही छत्तीसगढ़ में कुपोषण दर में कमी आई है। लेकिन कम मानदेय होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं ही कुपोषित हो रही है। हमें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाने पर शासन से उपचार के लिए कोई राशि नहीं मिलती है। कई वर्ष तक सेवा के बाद भी विभागीय पदोन्नाति भी नहीं मिलती है। हमारी मांगो के सरकार को प्रमुखता से लेना चाहिए क्योंकि प्रदेश के इस बदलते तस्वीर में हम कार्यकर्ताओ का अहम योगदान होता है