चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट...
बिलासपुर/तखतपुर : जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम शांतिपुर मूर्तिपारा निवासी चंदू मेंश्राम उम्र (48) की बेटी की शादी संजू भारद्वाज के साथ प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था. जहां समाज वालों ने चंदू मेश्राम को समाज से छोड़ दिया था. वही चंदू मेश्राम की पत्नी अमरिका बाई उम्र (40) के साथ उसके दमाद संजू भारद्वाज के साथ अवैध संबंध को लेकर रोज़ाना वाद विवाद होता था।

जहां शराब के नशे में धुत होकर चंदू मेश्राम बीती रात्रि को धारदार हथियार से अपने पत्नी के सिर में हमला कर दिया. जहां अमरीका बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति चंदू मेश्राम फरार हो गया. घटना की जानकारी लगते ही जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपने टीम के साथ पहुंचे और आरोपी चंदू मिश्राम को ही चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं ससुर ने अपने दामाद संजू भारद्वाज को भी धरदार हथियार से हमला किया जहाँ दामाद गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्तीl

















